रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के वैबाह में सोमवार सुबह खेतों पर काम कर रहे किसानों ने पेड़ पर रस्सी के फंदे पर नाथूराम बाथम के बेटे मोहनलाल (26) का शव लटकता देखा। ग्रामीणों की जानकारी मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मृतक के पिता नाथूराम से जानकारी ली। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा सुबह खेतों पर जाने की बात कहकर निकला था। आत्महत्या किए जाने का कारण परिजन नहीं बता सके। थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात पर शव परिजनों को सौंप दिया है।
(संवाद)