फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीबीए ने वकीलों के बीमा कराने का अभियान छेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं का पांच लाख का बीमा कराने का अभियान सोमवार को शुरू कर दिया। मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को बीमा फार्म वितरित किए गए।
डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे की अध्यक्षता व महामंत्री अरुण त्रिवेदी के संचालन में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि बीमा कराने की संपूर्ण धनराशि का भुगतान डीबीए के कोष से किया जाएगा। वकालतनामा से हुई आया से संग्रहित धनराशि को बीमा के लिए खर्च करने का सभी वकीलों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोषाध्यक्ष सोनू चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री सोनू अनुराग त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अवस्थी, हृदय नारायण पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, रामरतन कुशवाहा, कमल यादव, राकेश कुशवाहा, शिवम शर्मा, प्रेमनाराण शंखवार, शैलेश चौबे, मोहम्मद अकरम, प्रदीप पोरवाल, विमल दोहरे, महेंद्र सिंह कुशवाहा, हरिशंकर शर्मा, रजनीश, ओमनारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
वकीलों की हड़ताल जारी
औरैया। हापुड़ की घटना को लेकर कचहरी में सोमवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकील ऊपर से स्पष्ट आदेश के अभाव में रोजाना हड़ताल जारी रखे हुए हैं। लंबे समय से वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कार्य ठप पड़ा है। वहीं बिधूना सिविल बार के अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखी। सिबिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी व महामंत्री जितेंद्र कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस लाठी चार्ज कर बर्बारतापूर्ण घटना अजांम दिया था। हापुड़ में अधिवक्तओ की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें