फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शवर

Mon, 24 Feb 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नासिर फाइल फोटो। - फोटो : नासिर फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। कस्बे में रविवार देर शाम को एक युवक का शव घर के पीछे कब्रिस्तान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक ने किन कारणों से फंदा लगाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फफूंद कस्बा के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी चुन्ने शाह का पुत्र नासिर अली (22) मेलों में दुकान लगाता था। परिजनों के अनुसार उसे शराब की लत भी थी। कुछ दिनों से वह घर पर ही था। रविवार की शाम नासिर घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच रात को नासिर के चाचा शमशाद की बेटी घर के पीछे बंधी अपनी भैंस को खोलने गई तो पेड़ पर कुछ लटका देख शोर मचाकर भागी। आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो कब्रिस्तान में बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से नासिर के शव को लटका मिला।
परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ की, लेकिन घटना की वजह स्पष्ट नहीं पाई।
विज्ञापन

बेटे की मौत से पिता चुन्ने और मां नूर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि युवक के सुसाइड करने का कारण नहीं पता चला है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें