अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सिकरोड़ी में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुची पुलिस परिजनों से जानकारी की।
सिकरोड़ी निवासी कप्तान सिंह (33) पुत्र स्व. शोभाराम पत्नी निन्हीं देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ गांव में रहता था। जबकि भाई शिवसिंह व मां आशा देवी भी अलग रहती हैं। दो साल पहले सेंचुरी क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कप्तान सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कप्तान दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को न्यायालय में तारीख होने की वजह से मंगलवार को वह घर लौटा था। बुधवार की सुबह पत्नी खेत पर चारा लेने व बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर को पत्नी जब घर लौटी तो कमरे के अंदर पति का शव कुंडे के सहारे लटका मिला।
घटना की जानकारी पर मलगवां चौकी इंचार्ज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई शिवसिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कोई भी कार्रवाई न किए जाने की बात कही। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित तहरीर देने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। (संवाद)