फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीसरे दिन नहर के झाल में फंसा मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव बंदरियापुर में सोमवार सुबह खेत पर गई किशोरी पैर फिसलने से नहर में गिर गई थी। दो दिन बाद बुधवार सुबह बंदरियापुर से साढ़े चार किमी दूर निवादा समीप नहर के झाल में किशोरी का शव ग्रामीणों ने फंसा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाते हुए शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

गांव बंदरियापुर निवासी जहीर की 16 वर्षीय पुत्री जरीना अपने जीजा के पास गांव में ही रहती थी। सोमवार से लगातार खोजबीन जारी थी। परिजन लगातार जरीना की खोजबीन में नहर पर नजर टिकाए थे। दो दिन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर की खूब खाक छानी। यहां तक कि निवादा तक नहर के झाल तक खोजबीन जारी रखी।
घटना के दो दिन बाद बुधवार सुबह निवादा समीप कुछ लोगों ने झाल में किशोरी का शव फंसा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर जानू खान, नईम अली, मुनव्वर खान, इरफान खान ने सहार थाना प्रभारी अजय कुमार को सूचना दी। जिसके बाद रस्सी की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बेला पंकज मिश्रा व याकूबपुर चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें