फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव उदनकपुर के बाहर एक बाग में सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने से परेशान होकर युवक के जान देने की बात बताई।
विज्ञापन

उदनकपुर निवासी आशु यादव (21) के रूप में मृतक की पहचान की गई। ग्रामीणों के मुताबिक आशु यादव की पत्नी ज्योति मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी। इसका इलाज भी चल रहा था। रविवार को आशु यादव के पिता अखिलेश ज्योति को उसके मायके सिकंदरा छोड़ने गए थे। पत्नी की बीमारी को लेकर आशु लगातार परेशान चल रहा था।
इस बीच रविवार शाम आशु अचानक बिना बताए घर से निकल गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। वहीं सोमवार तड़के ग्रामीणों की नजर बाग में फंदे से लटकते आशु के शव पर पड़ी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, बाद में पुलिस को मामले की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसके बाद बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी अनिलेश गांव पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी की। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी की बीमारी से परेशान चल रहे युवक के द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें