फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुरुग्राम के मानेसर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बा के आर्य नगर मोहल्ला निवासी युवक का शव सोमवार को गुरुग्राम के मानेसर स्थित उसके कमरे से पुलिस ने फंदे पर लटका पाया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कस्बा बिधूना के आर्य नगर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय प्रशांत चौहान गुरुग्राम के मानेसर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिता अजय पाल ने बताया कि रविवार की रात लगभग 8ः30 बजे फोन पर बेटे ने विडियो कॉल करके सभी से घर पर बात भी की थी। इसमें प्रशांत ने बताया था कि रात 10 बजे से उसको ड्यूटी पर जाना है।
विज्ञापन

बताया कि तब तक उन्हें नहीं पता था कि प्रशांत से वीडियो कॉल पर हुई परिजनों की यह आखिरी बात होगी। पीड़ित पिता ने बताया कि रात में ड्यूटी पर जाने के लिए फोन किया गया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद सुबह भी उन्होंने फोन किया तो भी नहीं उठा। इससे मन में बैचेनी हुई। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को फोन करके उन्हें प्रशांत के कमरे पर भेजा।
विज्ञापन

जैसे ही मकान मालिक प्रशांत के कमरे पर पहुंचे तो खिड़की से अंदर देखने पर प्रशांत फंदे पर लटका दिखाई दिया। इस पर मकान मालिक ने पुलिस के सूचना मिलते ही माता पिता व बहन व दादी ताई सभी लोग गुरुग्राम के लिए निकल गए। मंगलवार को शव के बिधूना पहुंचने की बात कही जा रही हैं। वहीं घटना को लेकर परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें