फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बार-बार बिजली कटौती से प्रतियोगी परीक्षार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इन दिनों ट्रिपिंग के साथ अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। इससे भीषण गर्मी में न केवल उपभोक्ता परेशान हैं। बल्कि सबसे अधिक परेशानी उन छात्र-छात्राओं को हो रही है जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की रिजल्ट आने के बाद इंटरमीडिएट के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इधर शहर ही नहीं आस-पास के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इन दिनों बार-बार हो रही ट्रिपिंग और बिजली कटौती से सबसे अधिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परेशान है।
अंधाधुंध कटौती के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। गर्मी के कारण जहां रात में उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। तो वहीं दिन में उसका दिखने से तैयारी ठीक तरह से नहीं हो पा रहे है। यही नहीं जैसे-तैसे तैयारी करने बैठते हैं तो ट्रिपिंग होने से एकाग्रता नहीं बन पाती है। छात्रों की मानें तो बिजली कटौती से उनकी दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यह समस्या शहर के छात्रों की नहीं है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की भी है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन


-
बिजली कटौती से पढ़ाई नहीं हो पा रही

फोटो06एयूआरपी 08- शिवांगी कुशवाहा

एसएससी की तैयारी कर रही शिवांगी कुशवाहा ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इन दौरान गर्मी से परेशान होना पड़ता है। दिन के समय बार-बार ट्रिपिंग परेशानी बनी हुई है।

-
नींद पूरी नहीं हो पाती

फोटो06एयूआरपी 09- ऋषभ वर्मा

आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ऋषभ वर्मा ने बताया कि रात के समय बिजली कटौती से नींद पूरी नहीं हो पाती। जिस कारण दिन के समय शरीर में आलस रहता है और पढ़ाई में अच्छी तरह से मन भी नहीं लगता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें