अछल्दा। सिंचाई विभाग के डाक बंगला के पास से निकली निचली गंगा नहर में सोमवार सुबह एक शव बह कर आता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार व सीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने नहर पुल से लगभग दो सौ मीटर पहले फंसे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद शिनाख्त नहीं हो सकी। शव देखने से मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष होने का अनुमान जताया गया। वह क्रीम कलर की फुट शर्ट व काले रंग का पेंट पहने है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि देखने से चार-पांच दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। शव इटावा की तरफ से आया है। शव को मोरचरी भेज दिया गया है। (संवाद)