फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईटगेज, चालक को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 16 Jul 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा में भारी वाहनों की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए हाईटगेज को सोमवार दोपहर में तेज रफ्तार डीसीएम ने तोड़ दिया। लोगों ने टूटने की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। कस्बा से निकले प्रमुख मार्ग पर भारी वाहनों की रोकथाम के लिए हरीगंज बाजार में फफूंद रोड तथा नहर पुल पर हाईटगेज लगाया गया था।
विज्ञापन

हरीगंज बाजार में लगे हाईट गेज को सोमवार दोपहर लगभग सवा एक बजे डीसीएम ने टक्कर मार कर तोड़ दिया। हाईट गेज में टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। हाईट गेज को डीसीएम की टक्कर से टूटने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने डीसीएम व चालक को कब्जे में लिया। हाईट गेज टूटने की जानकारी मिलने पर पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर प्रमोद प्रकाश ने बताया कि शीघ्र ही हाईट गेज लगाया जाएगा। वहीं हाईट गेज के नीचे से प्राइवेट स्कूल बस बच्चों को छोड़ने घर का रही थी। जैसे ही बस हाईट गेज के नीचे से निकली तो हाईट गेज का एंगल बस पर गिर गया। इस पर मौजूद लोगों ने बस से बच्चों को नीचे उतारकर एक तरफ खड़ा किया। स्कूल की दूसरी बस आने पर बच्चों को घर छोड़ा गया। वहीं जेसीबी के मदद से हाईटगेज को उठाकर बस को निकाला गया। हाईट गेज को पिलर पर ऐसे ही रख दिया। कस्बा के लोगों का कहना है कि बिना बेल्डिंग के रखा हाईट गेज कभी भी गिर सकता है। ऐसे में उसे जल्द ही दुरुस्त कराया जाए। जिससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें