फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव फेंका, नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 16 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब 6.15 बजे शौच क्रिया को गए दूधिया खेड़ा मोहल्ले के लोगों ने लहूलुहान अवस्था में युवक का शव खेतों के बीच में बने खंडहर में पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अजय पाठक व चौकी इंचार्ज मो. शाकिर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन चेहरा जले होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से कुछ पानी के पाउच और तीन-चार गिलास बरामद किए हैं। मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि कि शराब पिलाकर हत्या के बाद चेहरे में एसिड डाला गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें