जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने शासन की विभिन्न योजनाओं के अभिलेखों को चैक किया तथा प्रगति देखी। उन्होंने डीडीओ को ब्लाक में साफ-सफाई न मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की लताड़ लगाई व परिसर को साफ व स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने इस दौरान कार्यालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय परिसर को चैक किया। निरीक्षण में डीडीओ श्री दुबे को सफाई मेें कमी मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की लताड़ लगाई।
साथ ही बीडीओ केके आजाद को परिसर में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन की योजना इंदिरा आवास, लोहिया आवास, पंचायत शौचालय आदि की प्रगति देखी व पत्रावलियों को चैक किया, जिसमें उन्होंने सब कुछ ठीक-ठाक पाया।
निरीक्षण के दौरान डीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाना है। इसलिए योजनाओं का क्रियांवयन शासन की मंशा के अनुरूप होना चाहिए। इस मौके पर बीडीओ केके आजाद के अलावा कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।