फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी-बीडीसी चुनाव में 63.54 फीसदी मतदान

Fri, 30 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पंचायच चुनाव में जिला पंचायत के 23 और क्षेत्र पंचायत के 580 पदों के लिए 812625 वोटरों के सापेक्ष 517183 वोटर मतदान में शामिल हुए हैं। चारों चरणों में कुल 63.54 फीसदी मतदान हुआ। जिले में सहार ब्लाक में सर्वाधिक 67.16 फीसदी तथा अछल्दा ब्लाक में (61.43 फीसदी) सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रथम चरण के चुनाव की शामिल सहार ब्लाक में बीडीसी और डीडीसी पदों के लिए कुल मतदाता 119049 की तुलना में 79958 वोट डाले गए। इस ब्लाक में सर्वाधिक 67.16 वोटरों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। जबकि इसी चरण में शामिल  भाग्यनगर ब्लाक के कुल 125324 मतदाताओं के सापेक्ष हुई 80526 मतदाताओं ने वोट डाले।

इस ब्लाक की 64.25 फासदी वोटिंग दर्ज की गई। इसी तरह दूसरे चरण में शामिल ब्लाक एरवाकटरा में 59975 वोट डाले गए। जो कुल मतदाता 93579 के सापेक्ष 64.09 फीसदी मत डाले गए। इसी चरण में शामिल बिधूना ब्लाक के कुल 114952 वोटरों की तुलना में 72419 मतदाता वोट डालने बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन


बिधूना ब्लाक के 63.00 फीसदी मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में हिस्सा लिया। तीसरे चरण में शामिल अछल्दा ब्लाक में सबसे कम वोटरों ने वोट डाले। इस ब्लाक के कुल 122527 मतदाताओं की तुलना में डाले गए 75279 मतदाता बूथों पर पहुंचे। वोटिंग फीसदी के क्रम में अछल्दा ब्लाक में  61.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

चौथे चरण के मतदान में 64.11 फीसदी वोटिंग हुई है। इस चरण में शामिल अजीतमल ब्लाक के मतदाता सूची में शामिल 102630 वोटरों में 64934 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इस ब्लाक की 63.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। जबकि इसी चरण में शामिल औरैया ब्लाक क्षेत्र के 135820 मतदाताओं के सापेक्ष 87074 वोट डाले गए हैं। कुल पड़े वोटों के क्रम में इस ब्लाक  के 64.11 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

चुनाव से दूर रहे 296698 मतदाता
औरैया। जिला प्रशासन और प्रत्याशियों की ओर से प्रचार के बावजूद पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या मतदाताओं ने चुनाव से दूरी बनाए रहे। पूरे पंचायत चुनाव में 813881 वोटरों के सापेक्ष डाले गए 517183 मतदाता ही मतदान में शामिल हुए हैं। जबकि 296698 मतदाता वोट डालने बूथों पर ही नहीं पहुंचे हैं।
-----------------------------------
 
मतदान के दौरान वोटरों को बूथों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए तमाम इंतजामों के साथ ही सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया। इसके बाद भी मतदाता बूथों से दूर रहे हैं। इसे मतदाता जागरूकता का दोष नहीं बल्कि स्वयं मतदाता की स्वयं जागरूकता उत्तरदायी है।
विज्ञापन

                  एके सिंह
            उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें