फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने महिला को कुचला

Tue, 19 Apr 2016 12:05 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मृतका के शव पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर चौराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहे दंपति को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होता न देख डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव कखावतू निवासी रामचंद्र (32) सोमवार को पत्नी रामकांती को लेने ससुराल करमपुर आया था। वह पत्नी रामकांती और बच्चों के साथ डिवाइडर किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रामचंद्र व रामकांती को टक्कर मार दी। हादसे में रामकांती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घायल रामचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम हाईवे किनारे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कस्बे में ले लिया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल
हाईवे पर जा रही तेज रफ्तार बाइक में लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। जिससे उसके सिर में कम चोटें आईं हैं।भीखेपुर गांव निवासी शिवजीत सिंह (40) पुत्र मुन्नीलाल किसी काम से बाजार आया था। सोमवार सुबह बाइक से अपने घर जा रहा था। भीखेपुर ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पहुंचा तभी बैक हो रहे एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोडर चालक मौके से गाड़ी समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें