फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नो इंट्री में घुसी डीसीएम, नहर पुल के एंगल में फंसी

Tue, 21 Jan 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बैक होने के बाद वापस निकलती डीसीएम व नहर पुल से वापस लौटते जाम में फंसे वाहन व लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। नो इंट्री में घुसकर अछल्दा नहर पुल पर पहुंची डीसीएम वहां लगे एंगल में फंस गई। इससे लगभग पौन घंटे तक जाम लगा रहा। ऐसे में वाहन चालक समेत राहगीर भी जाम में फंस गए। थोड़ी देर बाद पीछे से पहुंची एंबुलेंस को जाम में फंसते देख पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे फफूंद की तरफ एक डीसीएम नो इंट्री के बावजूद कस्बे में अंदर घुस आई। इस बीच डीसीएम चालक ने जानकारी के अभाव में गाड़ी निकालने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए नहर पुल की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान पुल से पहले ही बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए लगे एंगल में डीसीएम फंस गई।
चालक ने डीसीएम को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। डीसीएम के एंगल में फंसने से पीछे का रास्ता जाम हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लाइन लग गई। लगभग पौन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इसी बीच एक अस्पताल की तरफ जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम को पीछे करवाते हुए वापस लौटाया। तब जाकर जाम खुल सका और एंबुलेंस भी निकल सकी।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पहले हरीगंज बाजार और नहर पुल दोनों जगहों पर एंगल लगा था। जिसमें पिछले दिनों किसी की टक्कर से हरीगंज बाजार का एंगल टूट गया था।
विज्ञापन

इस वजह से डीसीएम नहर पुल तक पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को बैक कराते हुए वापस कराया। जिससे जाम खुलते ही आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें