फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीए चुनाव कल, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) का चुनाव 23 अक्तूबर को है। मतदान सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। एल्डर्स कमेटी ने मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्याशियों ने प्रचार व जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कचहरी सभागार में हुई बैठक में एल्डर्स कमेटी के संयोजक सुरेंद्र नाथ पांडेय, सुरेंद्र नाथ दुबे, नवल किशोर त्रिपाठी, राम स्वरूप वर्मा व धर्मेश चंद्र द्विवेदी ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एल्डर्स कमेटी ने सभी प्रत्याशियों से सुबह 9:30 बजे से उपस्थित होकर अपने समक्ष मत पेटिकाएं सील कराने को कहा है। नवल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इस दौरान प्रत्याशी या उसके अभिकर्ता को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि केवल 326 वकीलों को ही मतदान का अधिकार दिया गया है। अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, महामंत्री के लिए चार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने बुधवार को वकीलों का समर्थन पाने के लिए वोट मांगे। गौरतलब है कि 23 सदस्यीय डीबीए कार्यकारिणी के 20 पदों पर निर्विरोध चयन की स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें