फोटो-33 दहेज हत्या का आरोपी प्रमोद। स्रोत:पुलिस
-हजियापुर गांव से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। बहू की हत्या के आरोपी ससुर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति व सास को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
इटावा स्थित थाना इकदिल क्षेत्र के गांव कुशाग्वा निवासी ब्रज नारायन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुकीर्ति (23) की शादी डेढ़ साल पहले थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी गौतम के साथ की थी। 13 जुलाई की शाम बेटी की हत्या कर ससुरालीजन भाग गए थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति गौतम, ससुर प्रमोद कुमार, सास गुड्डी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ससुर की तलाश में पुलिस प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को उसके घर में होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपी ससुर को घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाया गया। वहां पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट ले गई, जहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।