फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्षतिग्रस्त एचटी पोल धराशाही, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। दो दिन पहले ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ एटी लाइन के बिजली पोल को बदला नहीं गया। इससे पोल बुधवार देर रात अचानक धराशाई हो गया। यदि गलती से कोई तारों के संपर्क में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

कस्बे के पूर्वी छोर पर ग्राम अमलिया हाईवे के पास दो दिन पहले एक ट्रक की टक्कर से 11 हजार केवीए की लाइन का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके चलते गुरुवार सुबह क्षतिग्रस्त पोल टूट कर गिर पड़ा। पोल गिरने के दौरान उसमें बंधे तारों में बिजली प्रवाहित हो रही थी।
सुबह लगभग 10ः30 बजे जब उपखंड अधिकारी राहुल कुमार कार से हाईवे से होकर जब बिजली घर जा रहे थे। तब उनकी नजर टूटे पड़े एचटी पोल पर पड़ी। यह देख उन्होंने बिजली केंद्र को फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थों को उक्त पोल को सही करने के आदेश जारी किए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली पोल टूटने से रम्पुरा फीडर की सप्लाई बंद हो गई। इससे उससे संचालित बिलावा, चैनी का पुर्वा, एलचीनगर, हालेपुर, मौजमपुर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांव में बिजली संकट छा गया। इससे पूरे दिन भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में अजीतमल उपखंड अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि 11 हजार केवीए लाइन का एक बिजली पोल टूट गया था। इसकी सप्लाई बंद करवा दी गई थी। बिजली पोल बदलवाने का काम शुरू करा दिया गया है। शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें