फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साइक्लोथाॅन रैली इटावा के लिए रवाना

Sat, 10 Jan 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-अनंतराम टोला प्लाजा पर मौजूद रैली में शामिल कैडेट्स व कर्नल। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथाॅन रैली शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा से इटावा के लिए रवाना हुई। रैली का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।
विज्ञापन

रैली की अगुवाई कर रहे कर्नल अनिल कुमार यादव ने कहा कि महान आदिवासी व स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन रैली 26 दिसंबर को रांची प्रारंभ हुई है।
विज्ञापन

रैली वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर होते हुए शनिवार को अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंची थी, यहां से रैली इटावा रवाना हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें