फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोबाइल खरीदने को लेकर दुकानदार से ग्राहकों की हुई झड़प

Tue, 30 Jan 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहा स्थित वैष्णवी मोबाइल की दुकान पर रविवार रात साढ़े नौ बजे के करीब ग्राहक व दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। घंटों दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। दुकानदार से हुई इस घटना को देखते हुए सोमवार तड़के व्यापारी नेता जुटे। इस दौरान काफी देर तक दुकानें बंद रही। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।
विज्ञापन

जेसीज चौराहा स्थित वैष्णवी मोबाइल दुकान के मालिक कल्लू रविवार रात साथी कर्मियों के साथ थे। इसी दौरान चार लोग मोबाइल की खरीदारी करने पहुंचे। आरोप है कि फायनेंस न हो पाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यहां तक मारपीट शुरू हो गई। पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होता रहा। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंची। दुकानदार जुटे। इसी बीच ग्राहक मौके से भाग निकले। काफी देर तक भीड़ लगी रही। मामले में पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
सोमवार तड़के घटना की जानकारी पर व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, पप्पू लंबरदार समेत काफी संख्या में लोग जुटे। दुकानदार से हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई गई। इसके चलते इटावा रोड पर घटना स्थल के आसपास काफी देर तक सोमवार को दुकानें बंद रहीं। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। चार लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें