फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 234 जोड़े एक-दूजे के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे

Tue, 30 Jan 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर तिरंगा मैदान में धूमधाम से 234 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें 229 जोड़ों का हिंदूू रीति-रिवाज व पांच का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान कहीं जनप्रतिनिधि तो कहीं अधिकारी बराती बने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते नजर आए।
विज्ञापन

नव विवाहित जोड़ों ने भी सात जन्मों तक एक-दूजे के साथ जीने की कसमें खाईं। कार्यक्रम में 229 जोड़ों के हिंदू रीति-रिवाज व पांच के मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ों पर 51 हजार रुपया खर्च किया गया। इसमें लड़की के खाते में 35 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है।
सामूहिक विवाह में ब्लॉक औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के अलावा नगर पालिका परिषद औरैया, नगर पंचायत फफूंद, दिबियापुर, नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल, अटसू, बिधूना व अछल्दा से बड़ी संख्या में वैवाहिक जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके मांगलिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ.इंदिरा सिंह, बीएसए अनिल कुमार, डीपीआरओ कामिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें