दिबियापुर (औरैया)। हॉर्न ओके प्लीज इवेंट में इस रविवार शाम आठ बजे फिल्म एवं टीवी कलाकार नीतू पांडेय फेसबुक पेज पर लाइव होंगी। वह कई मुद्दों पर बात करेंगी और राय रखेंगी। यह इवेंट नगर दिबियापुर के युवाओं अभय दुबे व देवेश सावित्री देवी राजपूत द्वारा संचालित किया जाता है।
देवेश सावित्री देवी ने बताया कि नीतू पांडेय ने सत्यमेव जयते, बाबर, हैप्पी भाग जाएगी फिल्मों और बालिका वधू , जमाई राजा, क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल व शार्ट फ़िल्म में काम किया है। नीतू पांडेय लखनऊ की रहने वाली हैं। हॉर्न ओके प्लीज की टीम से सौरभ जायसवाल, शुभम सिंह, आदि ने बताया सोमवार से उनका ‘ऑनलाइन कॉम्पटीशन ई मंच’ शुरू हो रहा है और टॉक शो ‘बातचीत शो’ भी शुरू होगा।