फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता के माध्यम से कवियों ने श्रोताओं की बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान (भारत) के तत्वावधान में साहित्यकार राधाचरण गुप्त के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोमवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने रचनाएं पेश कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने साहित्यकार को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई, डीपी सिंह, साहित्यकार राधाचरण गुप्त ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र ने कहा कि अच्छा साहित्य अच्छे समाज का परिचायक है।
अतिथियों ने कहा कि किसी भी समाज का दर्पण वहां का साहित्य होता है। ऐसे में बुंदेली भाषा के साहित्यकार राधाचरण द्वारा बुंदेली भाषा में जो कार्य किए गए वह सराहनीय है। कहा कि साहित्यकार राधाचरण गुप्त को उनकी लेखनी के चलते ही उप्र सरकार द्वारा उन्हें मैथलीशरण गुप्त पुरस्कार से सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिह्न व पगड़ी पहनाकर किया गया। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने कवियों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद कवि रामस्वरूप दीक्षित, मेजर आदित्य त्रिपाठी, हरीशंकर, अवध नारायण गुप्ता, रविशंकर, गीता चतुर्वेदी, पंत नरायण पांडेय (पंत), विवेक, इशांक आदि ने काव्य पाठ किया। कवि अयाज अहमद अयाज ने अपनी गजलों से महफिल में समा बांधा। इस मौके पर हास्य कवि अभिषेक तिवारी, ओज कवि गोपाल पांडे, ईशांक पोरवाल, डॉ. गोविंद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, मो. शमी, अफजल फफूंदवी, एएन गुप्ता, रमेश शर्मा आदि कवियों ने कविता पाठ किया। संचालन अजय शुक्ल अंजाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें