फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूंद में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लॉक भाग्यनगर के गांव जैतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों की वाहवाही लूटी। शुभारंभ पंचायत सचिव अंशुल मिश्रा ने दीप जलाकर व शिक्षक शिवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया। छात्रा नैना ने अतिथियों का रोली व चंदन से तिलक किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश अतिथियों को बैज लगाया। कक्षा चार की छात्रा आफरीन ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिले के उत्कृष्ट शिक्षक नवीन पोरवाल ने बच्चों को समय पर नियमित विद्यालय भेजने का संदेश दिया। मौके पर स्टेट रिसोर्स पर्सन, एसआरजी औरैया सुनीलदत्त राजपूत ने विद्यालय व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जो विद्यालय के विषय में सुना था वो आज देखने को मिला।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त यह विद्यालय वास्तव में मॉडल विद्यालय का सटीक उदाहरण है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर विद्या ज्ञान प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र राजवीर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजकों ने अभिभावकों से अपील कि उनके बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर रहे हैं। ये विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। शत प्रतिशत उपस्थिति वाले एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में प्रतिभागी नाजरीन, आफरीन, अंकुश, रोहित, पवन, विकास और आकाश को पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में चार पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें