फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बम भोले केउदघोषों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
फोटो 21एयूआरपी07- भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिव भक्त - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को भोर होते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भोले भंडारी की आराधना की। जल, दुग्ध, शहद, गन्ने का रस व बूरा आदि से अभिषेक कर भांग-धतूरा व विल्वपत्र चढ़ाकर हर मनोकामना पूरी करने की मनौती मांगी। कांवरियों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव, बम-बम महादेव व जय हो भोले भंडारी’ के जयकारे से मंदिरों के आसपास का समूचा माहौल गूंजता रहा। वहीं, मंदिरों में भव्य सजावट भी की गई। कई जगह मेले का भी आयोजन किया गया। जगह-जगह भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बीहड़ स्थित देवकली मंदिर में तड़के ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। औरैया के अलावा जालौन, इटावा व कानपुर देहात आदि जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर में भक्तों का सैलाब देर रात तक उमड़ता रहा। मंदिर के पास मेला का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दूर से आए लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा और झूले आदि का लुत्फ उठाया। देवकली मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर के बाहर और ्ंदर महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। मंदिर से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को मंदिर तक जाने से रोका गया। इसी तरह के शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के बाद कार्यक्रम आयोजकों ने राहगीरों को प्रसाद वितरण किया। यह कार्यक्रम शहर में विभिन्न स्थानों पर देर रात तक चला।
कंचौसी में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूध व जल से अभिषेक कर मंगलकामना की। रामचंद्र तिवारी, भरत तिवारी, लकी तिवारी ने नहर पुल स्थित अपने नर्मदेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही महादेव मनकामेश्वर धाम, हनुमान मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

ककोर में शिव पार्वती के विवाह के बाद प्रसाद के रूप में ठंडाई वितरित की गई। इस मौके पर संजीव धनगर, सौरभ, प्रमोद पाल, बदन सिंह, संतोष कुमार, अंकुश, अमन त्यागी, गोलू पाल, प्रदीप पाल, विपिन गुप्ता, कमलेश पाल, सर्वेश, हिमांशु गुप्ता व विमल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
फफूंद में मोहल्ला कायस्थान स्थित शिव मंदिर के अलावा अछल्दा चौराहा, ख्यालीदास तिराहा, मोहल्ला तिवारीयान, कटरा, महावीर धाम, जैतपुर, पाता चौराहा, मुरादगंज तिराहा, बाजार होमगंज स्थित शिव मंदिर व रामजानकी मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया।
एरवाकटरा स्थित श्री बूढ़े बाबा शिव मंदिर में भोर होते ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। यहां बड़ी संख्या में कांवरियों का भी तांता लगा रहा। मंदिर के बाहर इंडियन किड्स स्कूल के प्रबंधक ओजस्वनी यादव की ओर से ठंडाई वितरण कराया गया। राकेश गुप्ता, शिवम तिवारी, अरुण कुशवाह, मोहित कुशवाह, गौरव गुप्ता, आशीष पोरवाल व लाखन शर्मा आदि ने जगह-जगह पंडाल लगाकर कांवरियों को जलपान कराया। इस मौके पर सानू भदौरिया, नवीन पोरवाल, सुनील गुप्ता, राजेंद्र तोमर, होरीलाल गुप्ता, रितिक गुप्ता, रोहित तिवारी, ईशु तिवारी, अमित वर्मा, अमित राठौर, दीपक राठौर व राजेश सगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें