फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मोहल्ला ऊंचा टीला में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचा टीला से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा स्थल पर वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजनादि के बाद कलश यात्रा रवाना हुई। 101 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा के आगे-आगे कथा परीक्षित इकबाल बहादुर निगम व सुशीला देवी सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण की पोथी रखकर चल रही थीं।
बैंड बाजों की धुन पर मंगलगीत व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में जयकारे से समूचा माहौल गूंज रहा था। कलश यात्रा मुरादगंज तिराहा, मोतीपुर, ताहरपुर, अछल्दा चौराहा, गोविंदगंज, ख्यालीदास मंदिर, टाकीज रोड व महावीरधाम होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा का नगर के बकर मंडी में समाजसेवी अंशु सोनी, मनीष चौरसिया, अंकुर चौरसिया, नयन गुप्ता, रेशु तिवारी, श्यामू अग्निहोत्री, शिवनरायन मिश्रा, ऋषि मिश्रा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा वाचक आचार्य पं. सुशील कुमार शुक्ला (दद्दा जी महाराज) कथा सुनाएंगे। कथा का समापन नौ दिसंबर को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ होगा। इस दौरान अनिल, संजय, अजय निगम, शिवम, विशाल, वैभव, शैलवी, गोरी निगम व शिवशंकर निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें