फफूंद (औरैया)। गांव जैतपुर में महामाया मंगला काली मंदिर पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन ख्यातिलब्ध कथावाचक पं. सत्य किशोर पांडेय ने परीक्षित जन्म से लेकर प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
कथा परीक्षित ज्ञानवती और राम कुमार तिवारी ने आरती कर कथा का शुभारंभ किया। कथावाचक पं. सत्य किशोर पांडेय ने कहा कि किसी भी जीव के जीवन में जब दुख आता है, तभी वह परमात्मा को याद करता है। मां जिस तरह अपने बच्चे को नहलाती है, प्यार करती है, भोजन कराती है, जरूरत पड़ने पर थप्पड़ भी मार देती है।
इसी तरह परमात्मा अपने भक्तों को बचाने के लिए संभालने के लिए जीवन में दुख देता है। इस मौके पर सर्वेश तिवारी, प्रखर तिवारी, आर्यन तिवारी, कमलेश अवस्थी व दिनेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।