औरैया। शाह जमाल युवा कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तिलक नगर जमालशाह स्थित आस्ताना हजरत जमाल शाह रहमतउल्लाह अलैह की मस्जिद पर बिजली की रंग बिंरगी झालरों से भव्य सजावट की गई।
रविवार की देर रात तक युवा कमेटी द्वारा नाथ पाक का आयोजन किया गया। यही नहीं बिजली की रंग-बिरंगी झालरों के बीच भव्य मक्का मदीना की झांकी भी सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी और सजावट को देखने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ देर रात तक देखने को मिली। मस्जिद ही नहीं इस मौके पर भव्य झांकी के साथ ईदगाह पर भी सजावट की गई।
कमेटी के सदस्य शालू ने बताया कि पिछले 10 साल से मस्जिद पर सजावट नहीं की जा रही थी। इसकी वजह उन्होंने आपसी विवाद बताया। युवा कमेटी ने लगभग 10 साल बाद मोहम्मद साहब के आने की खुशी में सजावट की। सजावट देखने को मस्जिद में दुआ मांगने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मसरूर अली, टिंकू खान, सोनी अख्तर, जुनैद पठान, शालू अली, आरिफ गिर्रे, भूरे, सल्लू, बब्लू, गुलजार आदि ने सहयोग प्रदान किया।