औरैया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्म दिन पर रविवार को जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शान-ओ-शौकत से निकाला गया। अल्लाह-ओ-अकबर, या मोहम्मद की सदाओं से समूचा माहौल गूंजता रहा। जुलूस में शहर भर के अंजुमन ने मोहम्मद साहब व उनके अहलेबैत को याद करते हुए नजराना-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी फफूंद, अजीतमल, मुरादगंज, अयाना, अछल्दा, कंचौसी, सहार, बिधूना व एरवाकटरा में भी निकला। फफूंद में जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू भी शामिल हुए। वहीं, खास बात यह भी रही कि कई जगह युवा तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।
औरैया में जमालशाह कमेटी के तत्वावधान में शहर काजी सैयद गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जमालशाह से जुलूस शुरू होकर संजय गेट पहुंचा। यहां पर विभिन्न मोहल्लों से जुलूस लेकर लोग अंजुमन में शामिल हुए। जुलूस में बड़ी तादाद में लोग हरे रंग का परचम लहरा रहे थे। इस्लामिक झंडों के साथ युवा तिरंगा भी लहराते नजर आए।
जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर में संजय गेट से लेडीज मार्केट, सराफा चौराहा, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंचा। यहां शहरकाजी सैयद गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती ने अपने संबोधन में सभी को पैगंबर के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा। शहरकाजी के संबोधन के बाद जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान जमालशाह कमेटी के मु. अनीस, आरिफ रहमानी, सलीम, शफीक ठेकेदार, इदरीश आदि मौजूद रहे।
उधर, फफूंद में जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह नौ बजे आस्ताना आलिया समदिया से शुरू हुआ। जुलूस मोहल्ला भराव, मोतीपुर, जुबैरी, केशरवानी, मेवातीयान, गोविंदगंज, तिराहा चमनगंज, बाजार होमगंज, सब्जी मंडी होता हुआ दोपहर एक बजे आस्ताना आलिया पहुंचा।
जुलूस में दो दर्जन से अधिक झंडे शामिल हुए। जुलूस के स्वागत में जगह-जगह सजावट द्वार बनाए गए थे। जुलूस का नेतृत्व आस्ताना आलिया के सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मोहम्मद अख्तर मियां चिश्ती ने किया। संचालन औरैया शहर काजी गुलाम अब्दुस्समद मियां चिश्ती व मुजफ्फर मियां चिश्ती ने किया। इस दौरान सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, अनवार भाई आदि मौजूद रहे। जुलूस का स्वागत करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित के अलावा सुरेश चंद्र चौधरी, नंदलाल सिसौदिया, मानवेंद्र पोरवाल, भोले भाई, कन्हैया लाल शुक्ला, रामू शुक्ला व संजय गुप्ता शामिल रहे।
उधर, अजीतमल में बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर से इकलाख पठान के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर चेयरमैन रानी पोरवाल, नूरुद्दीन मंसूरी, इकलाख पठान, मो तौफीक अहमद, आशु पाल, मदन लाल पोरवाल, बाबा गोपाल दास, मुन्ना आतिशबाज, दुर्वेश अली, आमिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। वहीं, मुरादगंज में कस्बे के मुख्य मार्गों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में कफील कुरैशी, अमन खान, काजी लाईक, आसिफ मंसूरी, इकबाल खां आदि मौजूद रहे। अयाना में सेंगनपुर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में हाफिज तशरीफ , इमरान खान, सुएब खान, नोमान खान, हाशिम खान, सिराज खान, याकूब खान, इदरीश खान, मेहराज खान, रहीस खान, मोमीन खान, इमरान खान, आले हसन खान, अयूब खान आदि मौजूद रहे।
अछल्दा में शान-औ-शौकत से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान अख्तर अली पतरौल, जहीर खान, आबिद खान, आजाद अली, ईशान, सुलेमान खान, सलीम खान, ईदू खान मौजूदत रहे। कंचौसी में जुलूस ढिकियापुर गांव से शुरू होकर कस्बा कंचौसी के स्टेशन रोड, बान बाजार, बड़ी सब्जी मंडी होते हुए कानपुर देहात की सीमा क्षेत्र के लहरापुर रसूलाबाद रोड, पुल बाजार, से होकर पुरवा महिपाल स्थित मस्जिद में समाप्त हुआ। जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक दिखी। जुलूस में मुन्ना खान, सोनी खान, चुन्नू खान, सलमान खान, शालू, नसीम, महबूब अली, रफीक, टुली खान, असद, इसरार व मौलवी वरासत अली मौजूद रहे।