फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने लूटी वाहवाही और पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गेल गांव स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर में शुक्रवार को बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। धार्मिक गीतों पर बच्चों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। आकर्षक वेष-भूषा में सजे-धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। मानव संसाधन विभाग के सीजीएम पीके माटी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। रावण का पुतला दहन किया। कई बच्चे श्रीराम-सीता के स्वरूप में आए। प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय, प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, उप प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, दिव्या दिवाकर, पूनम सक्सेना, संगीता दीक्षित, नीलम पोरवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
इधर, दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। पूर्व सभासद सत्यदेव यादव ने बताया कि यहां चल रही श्रीराम कथा छह अक्तूबर तक प्रतिदिन चलेगी। सात अक्तूबर को हवन एवं विशाल भंडारा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें