फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Tue, 12 May 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23-राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान का हुआ अंतिम संस्कार। संवाद
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती निवासी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार का रविवार रात तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार मणिपुर में सेवाएं दे रहे थे। वह 30 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव बेला बस्ती आए थे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
घटना के बाद पत्नी आरती, 12 वर्षीय बेटी दृष्टि और 10 वर्षीय पुत्र देव सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर बेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार देर शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सभी ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को सलामी दी। बाद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें