फोटो 12 एयूआरपी 12- टोल प्लाजा पर बनाए गए आश्रय स्थल पर रुके हुये प्रवासी मजदूरो का हाल चाल पूछते एसड?
- फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासी मजदूर दूसरे प्रांतों से बाइक, रिक्शा, साइकिल और पैदल या जो भी वाहन मिला, जहां तक मिला।
भूखे-प्यासे सैकड़ों किलोमीटर का रास्ता तय कर अपने-अपने घरों के लिए निकल पड़े।
जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर समाजसेवियों के सहयोग से टोल प्लाजा अनंतराम पर एक कोल्ड स्टोरेज में आश्रय स्थल बनाकर प्रवासी मजदूरों के ठहरने व भोजन पानी की व्यवस्था की है।
एसडीएम अजीतमल रमेश यादव ने बताया कि कोई भी प्रवासी मजदूर भूखा नहीं रहेगा और न ही पैदल चलेगा। सभी के लिये भोजन और वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
एसडीएम अजीतमल रमेश यादव मंगलवार को सुबह टोल पर पहुंच गए। वहां मजदूरों के परिवारों आ रहे बच्चों को रोककर उन्हें बिस्कुट और दूध का इंतजाम कराया।
साथ ही आने वाले परिवारों को भोजन की व्यवस्था कराई। एसडीएम ने बताया कि यहां अब आगे मजदूरों को वाहनों से भेजा जाएगा।