फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा कटने से फसल हुई जल मग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम में शनिवार रात बिलावा रजबहा कटने से किसानों की लगभग 10 एकड़ फसल डूब गई। किसानों ने मिट्टी डालकर कटान बंद की। खेतों में भरे पानी को ट्यूबवेल से निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुंजीपुर से निकले बिलावा रजबहा में शनिवार रात खंदी कट गई। इसके कारण किसान राजकुमार, श्यामलाल, अशोक, धर्मेंद्र, बंगाली, शिवबालक, सुनील, सौरभ, गिरजेश आदि के खेतों में खड़ी आलू, गेहूं, लाही की करीब 10 एकड़ फसल डूब गई।
रविवार सुबह जब किसानों ने फसलों में पानी भरा देखा तो उनके होश उड़ गए। किसानों ने मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे खंदी बंद की। खेतों में भरे पानी को ट्यूबवेल लगाकर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें