फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई पर पुलिस चुप, युवक ने दी जान

Thu, 25 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर में चार दिन पहले आग लगाने वाले युवक ने मंगलवार को हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले दबंगों की पिटाई और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध युवक ने यह कदम उठाया था। ग्राम बरमूपुर निवासी भीम सिंह (90) ने बताया कि गत 21 मई को उसकी नातिन गांव में स्थित एक हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान हैंडपंप के पास ही रहने वाले एक दबंग ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इस पर उसका पुत्र सोनू (25) दबंग के घर उलाहना देने गया। दबंग ने सोनू को पीट दिया। सोनू के नेत्रहीन भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। भीम सिंह ने बताया कि इससे आहत होकर  उसके पुत्र ने घर के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठते देख मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाई। बाद में लोगों ने सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सोनू को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

मंगलवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।  इधर, सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना से पहले ही युवक को उनसे मिलना चाहिए था। निश्चित रूप से दबंगों के खिलाफ एक्शन लिया जाता। इस प्रकरण पर गुरुवार को जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें