फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स न देने पर युवक को पीटा

Tue, 22 Mar 2016 11:41 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुहाई में घर के दरवाजे पर बैठे युवक को दबंग ने गुंडा टैक्स ने देने पर पीट दिया। मारपीट करने के बाद दबंग उसकी जेब में रखे 11 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरुहाई मोहाल निवासी अजीत कुमार विश्नोई ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह वह घर के दरवाजे पर बैठा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले के ही रिषी दीक्षित पुत्र सतेंद्र दीक्षित आए और गाली-गलौज करते हुए गुंडा टैक्स मांगने लगे। जब उसने टैक्स देने से मना किया तो उक्त दबंग उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसकी जेब में करीब 11 हजार रुपये छीन लिए। मारपीट होते देख घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल युवक को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मामूली विवाद में धुना
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र अभिषेक सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें