थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पति, ससुर व चचिया ससुर कोे गिरफ्तार किया है। कुर्सी निवासी सोनी(25) पत्नी उमेश पाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालीजन अंतिम संस्कार क रने जा रहे थे। तभी सोनी के मायके फतेहपुर, बेला से पिता इतवारी लाल व भाई अनिल कुुमार आ गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इतवारीलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी पांच मार्च 2011 को की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति उमेश, ससुर, जगमोहन, चचिया ससुर जगदीश, सास और चचिया सास दहेज में कार की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उन लोगों ने ससुरालियों को समझाया मगर वह लोग नहीं माने।
मंगलवार की सुबह पता चला कि ससुराली उसकी बेटी को हैलट ले गए हैं तो वे लोग गए जहां मौत की जानकारी मिली। इस पर वे सीधे यहां आ गए। बताया कि कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस ने पति उमेश , ससुर जगमोहन व चचिया ससुर जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनी के दो बच्चे हैं। इसमें एक बेटा कृष्णा (4) व बेटी प्रज्ञा (2) है। थानाध्यक्ष बलराज शाही ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।