गांव खरकपुर से करीब साढे़ तीन साल पहले लापता हुई युवती ने दिबियापुर थाने में युवक के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि साढ़े तीन वर्षों से वह फर्रुखाबाद निवासी युवक के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। अब युवक दहेज में रुपये की मांग कर प्रताड़ित कर रहा है।
खरकपुर निवासी नीलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 19 जून 2013 से ईनाम सिंह पुत्र जयसिंह निवासी मढ़िया, थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद के साथ रह रही है। पहले ईनाम सिंह उसे अच्छी तरह से रखता था। बाद में पिता से दहेज के लिए रुपये व सामान आदि लाने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर ईनाम सिंह ने मारपीट शुरू कर दी। ईनाम सिंह के साथ रहने के दौरान उसके एक बेटी भी हुई। बेटी 15 माह की है। मारपीट से आजिज आकर नीलम अपने पिता के घर आकर रहने लगी है। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।