फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने पिता की हत्या की तो चाची को मार डाला

Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
वीरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आंख के सामने पिता को लहूलुहान देख तैश में आकर बेटे ने उसकी पत्नी यानी अपनी चाची को फावड़े से काट डाला। वारदात करके दोनों भाग निकले। घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सहायल थाने की ग्राम पंचायत पुर्वा बले के मजरा अचानकपुर निवासी सालिग्राम राजपूत के तीन बेटे महेश, वीरेश व अनिल हैं।  महेश के बेटे व भाई अनिल दिबियापुर कस्बे में सहायल रोड पर अलग-अलग मकानों में रहते हैं। वीरेश कस्बे के सेंट साईंनाथ इंटर कालेज के पास रहता है। महेश गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। तीनों भाइयों के बीच लगभग 50 बीघा जमीन है। काफी समय पूर्व जमीन का बंटवारा हो चुका है। लगभग तीन वर्ष पूर्व वीरेश व अनिल में जमीन की मेड़ तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। तब से दोनों एक-दूसरे से रंजिश मानने लगे थे। परिवारीजन व रिश्तेदारों के बीच में पड़ने के बावजूद दोनों में रंजिश खत्म नहीं हुई। कई बार दोनों पक्षों का विवाद थाने तक पहुंचा।

महेश ने बताया कि शनिवार को सभी लोग गांव आए थे। रविवार सुबह वीरेश बेटे प्रांशू के साथ खेतों पर काम कर रहा था। अनिल अपनी पत्नी आनंद देवी व बेटी स्नेहलता उर्फ खुशबू के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान मेड़ के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। अनिल ने वीरेश (45) को घेरकर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। चेहरे व माथे पर गोली लगने से वीरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे प्र्रांशू ने पिता को लहूलुहान देखकर चाची आनंद देवी (36) पत्नी पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दी।
विज्ञापन


सहायल थानाध्यक्ष, सीओ औरैया व एसपी औरैया संजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। एसपी ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सहायल थाने में दोनाें पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष से अनिल की दूसरी बेटी अंशिका ने वीरेश, वीरेश की पत्नी अखिलेश कुमारी उनके बेटे अंकित, शिवम, प्रांशू व दूसरे पक्ष से अखिलेश कुमारी ने अनिल, अपने जेठ महेश व मोहित पुत्र महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें