फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, लगाया जाम

Sun, 01 Oct 2017 11:26 PM IST
औरैया
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कीरतपुर से साइकिल से घर जा आ रहे युवक को अरिंद नदी के पुल पर ट्रक ने रौंदा दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनाें ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। सीओ व एसडीएम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुला है। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
कस्बा के पुराना बिधूना निवासी सरमन (45) साइकिल से कीरतपुर गया था। रविवार शाम पांच बजे लौट रहा था। अरिंद नदी पर ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुल पर जाम लगा दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी एवं डीएम व एसपी के मौके पर आने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम व सीओ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। बेला की ओर से मरीज लेकर आई एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पुत्रियां,  
सरमन की तीन पुत्रियों गुंजन (8), रचना (6) व छाया (3) हैं। सरमन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पुष्पा का बस एक ही रट लगाए हुए थी कि अब उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें