फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक व दो मासूम घायल

Sat, 22 Oct 2016 11:07 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
छवि के सिर पर बैंडेज लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित बच्चों को पत्नी के साथ डाक्टर को दिखाने आ रहे युवक की बाइक में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दंपति बच्चों सहित बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में  युवक व बच्चे घायल हो गए। इन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला जालौन निवासी सोनू पुत्र मुलायम सिंह (30 ) पत्नी रागिनी व बच्चे छवि (04) व अभि (03) को बीमारी की हालत में डाक्टरों को दिखाने औरैया आ रहा था। जालौन रोड पर ग्राम नैनापुर से आगे चौथ ग्राम के सामने डीसीएम को क्रास करने के लिए युवक ने बाइक दौड़ा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की बाइक से भिड़ंत हो गई। दंपति बच्चों व बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं।  युवक की दाहिने हाथ की हथेली फट गई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को  प्रार्थना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें