छवि के सिर पर बैंडेज लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बुखार से पीड़ित बच्चों को पत्नी के साथ डाक्टर को दिखाने आ रहे युवक की बाइक में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दंपति बच्चों सहित बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में युवक व बच्चे घायल हो गए। इन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
जिला जालौन निवासी सोनू पुत्र मुलायम सिंह (30 ) पत्नी रागिनी व बच्चे छवि (04) व अभि (03) को बीमारी की हालत में डाक्टरों को दिखाने औरैया आ रहा था। जालौन रोड पर ग्राम नैनापुर से आगे चौथ ग्राम के सामने डीसीएम को क्रास करने के लिए युवक ने बाइक दौड़ा दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की बाइक से भिड़ंत हो गई। दंपति बच्चों व बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं। युवक की दाहिने हाथ की हथेली फट गई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को प्रार्थना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।