फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी फंसेंगे

Mon, 12 Feb 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)।  एनटीपीसी उपडाकघर में 13 लाख रुपये गबन के मामले में अगले डेढ़ माह में सभी पहलुओं से जांच पूरी हो जाएगी। इसमें कई और अधिकारियों कर्मचारियों के शामिल होने की जानकारी होने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। इटावा सर्किल के डाक अधीक्षक आरएन यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डाक निरीक्षक को सभी बिंदुओं पर जांच करने के लिए निर्देशि दिया गया है।

विज्ञापन


एनटीपीसी स्थित उपडाकघर में 13 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में तत्कालीन पोस्टमास्टर विवेक कुमार को सस्पेंड किया जा चुका है। इसके साथ ही विवेक कुमार एवं जयप्रकाश के खिलाफ दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। एनटीपीसी एवं दिबियापुर के लगभग 80 हजार खातों के री वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस संबंध में डाक अधीक्षक इटावा आरएन यादव ने बताया कि जिन खातों में गोलमाल की जानकारी हुई है। उनकी जांच कराई जा रही है। पहले चरण की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। अब विभिन्न बिंदुओं पर जांच के बाद सामने आएगा कि इस गोलमाल में किन किन अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता है। बताया कि री वेरीफिकेशन में यदि किसी अन्य खाते में गोलमाल किया गया होगा तो वह भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए डाक निरीक्षक दिबियापुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ माह में रिपोर्ट आ जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई भी तय की जाएगी। बताया कि डिपार्टमेंटल कार्रवाई की भी आरोपियों के खिलाफ संस्तुति की जाएगी। पहले चरण में जिस जिस अधिकारी कर्मचारी यूजर आईडी पासवर्ड प्रयोग हुआ है उन पर कार्रवाई की जाएगी।

डाक निरीक्षक छुट्टी पर, पुलिस लौटी
सोमवार को मामले की जांच कर रहे एसआई प्रेमानंद शर्मा दिबियापुर स्थित डाकघर पहुंचे। हालांकि रिपोर्ट कर्ता डाक निरीक्षक योगेश कुमार के न मिलने पर वह लौट गए। एसआई प्रेमानंद शर्मा के अनुसार मामले की गंभीरता देखते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।

इसके लिए विभागीय जांच से मिले साक्ष्यों को भी पुलिस अपनी जांच में शामिल करेगी। इसके साथ ही सभी पहलुओं पर पुलिसिया जांच आगे बढ़ेगी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जांच शुरू हो गई है। विवेचक को गंभीरता से जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए कहा गया है। उधर, डाक निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि वह जरूरी काम से इस समय छुट्टी पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें