फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 11:15 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ट्रैक्टर लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसओजी व अजीतमल कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर ट्रैक्टर लूट गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ट्रैक्टर लूट गैंग के सदस्यों से बड़े खुलासे का दावा कर रही है। एसपी रामकिशोर के निर्देशन में अजीतमल पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कोतवाली अजीतमल के एसएसआई मोहम्मद नफ ीस सिद्दीकी, एसआई विश्वप्रकाश, स्वाट प्रभारी संतोष मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दारा सिंह उर्फ पिंटू पुत्र बड़ेलाल निवासी रामगढ़ थाना दिबियापुर, बलराम उर्फ अमरीश पुत्र शेषनारायण तिवारी निवासी खुजर्रा थाना डेरापुर, शेर सिंह पुत्र बड़ेलाल निवासी रामगढ़ थाना दिबियापुर, औरैया, गोरे लाल पुत्र हीरालाल निवासी गिरशी थाना घाटमपुुर,कानपुर नगर बाइकों से भागने लगे। पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल, दो मोटरसाइकिलें व नशीली दवाएं बरामद की गईं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बकेवर के पास हुई ट्रैक्टर लूट का खुलासा
कोतवाली प्रभारी अजीतमल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ममरेजपुर फफूंद निवासी जय कुमार के सोनालिका ट्रैक्टर से 24 दिसंबर को आशू उर्फ  प्रवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र व विजय पुत्र रामसनेही सामान ला रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूट लिया था। यह चालक को बकेवर क्षेत्र में फेंक गए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दारा सिंह उर्फ  पिंटू बाबरपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में अपनी बहन के यहां आता जाता है।  यहीं से यह गैंग बनाकर घटना को अंजाम देता है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस को  लूटे गए अन्य वाहन बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें