स्थानीय कस्बे के नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित अनाज मंडी के समीप अज्ञात हमलावरों ने चाचा-भतीजा पर ताबड़तोड़ हमला कर हजारों रुपये की नकदी छीन उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को लोगों की सहायता से सामान्य अस्पताल अटेली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कस्बे में हुई इस वारदात से लोगों में भय का माहौल पनप गया। जिसको लेकर वह बेहद चिंतित है।
कस्बा निवासी अंकित सैनी व उसका चाचा महेन्द्र सैनी जो फल विक्रेता है। रविवार सांय दिए हुए फल की राशि की वसूल करने गए थे। उन्होंने हजारों रुपये की राशि वसूल करके कस्बे के अनाज मंडी के समीप पहुंचे ही थे दोनों पर बाइक पर बैठे ही अज्ञात युवकों ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे अंकित को दोनों हाथ व पैरों पर गंभीर चोट लगी वहीं उसके चाचा को भी पैरों सहित अन्य स्थानों पर चोट आई। इस गंभीर चोटों से दोनों ही चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस हमले को लेकर कस्बावासी प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी भी लोगों में नजर आई लेकिन पीड़ितों के इलाज कराने के लिए वे दबी जबान से ही इस बात का व्याखान कर पाए।