फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में तीन घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

Thu, 29 Jun 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाते गृहस्वामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार रात कलेक्ट्री मोहल्ले के तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। सभी घरों के लोग गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कलेक्ट्री रोड निवासी रेलवे कर्मचारी विनोद कुमार मंगलवार रात अपने मकान की छत पर परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में ही चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे पचास हजार रुपये व करीब एक लाख के जेवरात चुरा ले गए।

इसके बाद चोरों ने पास में रहने वाले मंगल सिंह पुत्र ओमप्रकाश के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से 80 हजार रुपये व करीब पचास हजार के जेवरात ले गए। इसके बाद चोरों ने शिक्षक संतोष तिवारी के घर पर धावा बोला और यहां भी नगदी व जेवरात पार कर दिए। इसी मकान में मानस इंटर कालेज के बाबू प्रमोद बाथम किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


चोरों ने उनके घर से भी नगदी व जेवर पार किए। बुधवार सुबह जब लोग छत से नीचे आए तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। सूचना मोहल्ले में फैली तो हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने सौ नंबर पर सूचना दी तो चौकी प्रभारी सुरेंद्र तिवारी व यूपी 100 ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक साथ ही हुई चोरियों से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें