फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फुफेरे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरती हत्याकांड के आरोपी दो फुफेरे भाई और उनका साथी।
विज्ञापन
इंदिरानगर भट्ठा बस्ती निवासी आरती की संदिग्ध हालात में हुई मौत में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतका के दो फुफेरे भाइयों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फुफेरे भाई को साक्ष्य छुपाने के आरोप में आरती के मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी हत्यारोपी फुफेरे भाई के कब्जे से बरामद की गई है।
विज्ञापन


इंदिरानगर में अपनी बुआ के घर रहने वाली आरती पुत्री रणधीर सिंह दोहरे का शव शनिवार सुबह बुआ अनीता दोहरे के घर से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। मृतका के मामा मनोज कुमार ने आरती के फुफेरे भाई सत्येंद्र उर्फ छोटे, उसकी मां अनीता दोहरे एवं अन्य के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने और साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अनीता दोहरे एवं उनके पुत्र आरती पर किसी अधेड़ से शादी करने का दबाव बनाते थे। जबकि आरती किसी अन्य से फोन पर बात करती थी। इसको लेकर अनीता एवं उसके पुत्र सत्येंद्र उर्फ छोटे ने आरती को पीटने के बाद गोली मार दी।

शानिवार को घटना के बाद साक्ष्य जुटाने के दौरान घटनास्थल से एक खोखा कारतूस और एक बुलेट बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा के अनुसार नामजद अभियुक्त सत्येंद्र उर्फ छोटे दोहरे पुत्र स्वर्गीय रणधीर सिंह निवासी भट्ठा बस्ती इंदिरानगर, अरुण उर्फ करिया दोहरे पुत्र रामचंद्र दोहरे निवासी भट्ठा बस्ती दिबियापुर को पुलिस ने पकड़ लिया है। सत्येंद्र के पास घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर पिस्टल भी बरामद हुई। थाना पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त विजय दोहरे पुत्र रणधीर सिंह दोहरे को मौके से भागते समय गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से आरती का मोबाइल बरामद हुआ। विजय पर साक्ष्य छुपाने का आरोप है। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा के अनुसार फरार आरोपी मृतका की बुआ अनीता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें