फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने पड़े मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Sun, 14 Oct 2018 11:48 PM IST
सूने पड़े मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सूने पड़े मकान का अज्ञात चोरो ने मेनगेट का ताला तोड़कर 20 हजार रुपया नगद समेत लगभग दो लाख के जेवरात आदि पर हाथ साफ कर दिया। घर पहुंचकर गृहस्वामी के होश उड़ गए। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना दी है।
विज्ञापन


कस्बा आदर्श नगर निवासी मोहम्मद आरिफ  पुत्र मोहम्मद आजाद खां किसी काम से घर में ताला डालकर बाहर गए थे। रविवार को वापस आए तो देखा कि मकान के मेन गेट के ताला टूटा पड़ा है। अंदर के कमरों का भी ताला टूटा हुआ है। सेफ खुली पड़ी थी उसमें रखे 20 हजार रुपया नगद, अगूठियां, जंजीर, मंगलसूत्र, हार, चूड़ी बृजबाला, आदि जेवरात गायब थे। आरिफ ने चोरी की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरी को जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें