फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आई वैन, चार की जान गई

Wed, 10 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़िया चौराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार वैन बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर रोडवेज बस की चपेट में आ गई। वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस रेलिंग तोड़ती हुई आठ फीट नीचे खेत में जा घुसी। इससे छह बस यात्री और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इटावा के थाना सहसों के ग्राम सिंडोस निवासी मनीष (22) पुत्र रामकुमार बाइक से अपने साथी लुधियानी इटावा निवासी संजीव (35) पुत्र महाराम के साथ किसी काम से औरैया गए थे। मंगलवार दोपहर घर लौट रहे थे। अजीतमल क्षेत्र के गढ़िया चौराहे के आगे हाईवे पर औरैया की ओर से आ रही वैन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित वैन डिवाइडर पार कर हाईवे के दूसरी साइड पर पहुंच गई, जहां आगरा से लखनऊ जा रही एसी बस की चपेट में आ गई।

बस की टक्कर से वैन उछलकर फिर दूसरी साइड पर जा गिरी। रोडवेज बस भी हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई आठ फीट नीचे खेत में जा घुसी। हादसे में वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी पहचान झांसी के गरौंठा थाना एरच के ग्राम बंहौर निवासी जवाहर सिंह पुत्र रघुवीर, राजू सिंह पुत्र अमर सिंह, पंकज पुत्र बृजराज और गाड़ी चला रहे अशोक दुबे पुत्र रामसहाय दुबे के रूप में हुई। इसके अलावा बस में सवार छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें देहरादून निवासी एकार्थ शर्मा पुत्र प्रकाशचंद्र, आगरा निवासी बल्लभ दीक्षित पुत्र अनुपम कृष्ण दीक्षित, घायल बाइक सवार मनीष और संजीव को सीएचसी अजीतमल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीओ औरैया भास्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी अजीतमल जितेंद्र कुमार सिंह, कोतवाल औरैया संजय मिश्रा, एसएसआई राम निवास यादव, उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें