फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव सबलपुर में खेतों की रखवाली करने गए इंटर के छात्र का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने गांव प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


 सबलपुर निवासी रोहित (16) पुत्र बलराम घर से खाना खाने के बाद खेतों पर जाने की बात कहकर  निकला था। रात में वह खेतों पर नहीं पहुंचा। घर भी वापस नहीं आया। बुधवार की सुबह गांव के पश्चिमी छोर पर खेतों में खड़े आम के पेड़ से रोहित का शव फांसी पर झूलता मिला। जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अजीतमल कोतवाली पुलिस शव को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बलराम ने गांव प्रधान अनुरुद्घ सिंह, शिवनाथ सिंह व  लक्ष्मन सिंह पुत्रगण पद्म सिंह पर प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें