फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घेरकर पीटा, नगदी व बाइक छीनी

Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
शहर के गोविंदनगर गेट के पास कुछ दबंगों ने युवक को घेर लिया और पीट दिया। उसकी जेब में पड़े दस हजार रुपये और बाइक छीनकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार रात पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 गोविंद नगर निवासी गौरव तिवारी पुत्र रामप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाइक से घर जा रहा था। गोविंद नगर गेट के पास संजीव उर्फ बंटी चतुर्वेदी व चार अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। इन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जेब में पड़े दस हजार रुपये और बाइक भी छीन ली। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें